मोमबत्ती के प्रकाश में जुआ खेलते हुए 4 पकड़ाए.
महासमुंद पुलिस ने 6 नवम्बर 2020 को मुखबीर की सूचना पर सौगोन प्लाट नयापारा में आरोपीगण को मोमबत्ती के प्रकाश में ताश पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेलते हुए पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम बाबी ऊर्फ बलजीत पिता भीमसिंह टंडन उम्र 23 साल, देवेन्द्र कुमार साहू पिता सुभाष उम्र 29 साल, अमीर साहू पिता हबीब खान उम्र 30 साल, लेखराम पिता भगवानी मोंगरे उम्र 42 साल, सभी निवासी महासमुन्द के रहने वाले बताये.
पुलिस ने बताया कि आरोपीगण द्वारा अपना अपना जुर्म स्वीकार किये जानेपर आरोपीगणों से जुमला रकम 1100 रूपये एवं 52 पत्ती ताश 02 नग जला हुआ मोम बत्ती को जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें