धनगांव से जप्त हुई अवैध शराब.
पटेवा पुलिस ने 6 नवंबर 2020 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम धनगांव नदिया खड में एक व्यक्ति से उसके बाड़ी में रखे अवैध महुआ शराब को जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर के बताये हुए स्थान पर जाकर संदेही के खेत बाडी में जाकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़े. जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम दयाराम ध्रुव पिता बलभद्दर ध्रुव उम्र 60 वर्ष बताया जिसकी खेत बाडी का तलाशी लेने पर एक ब्राउन कलर के प्लास्टिक जरीकेन में 03 (तीन) लीटर महुआ शराब मिला जिसे जप्त कर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें