दीपावली पर एटीएम में नहीं रहेगी कैश की कमी - CG Sandesh

दीपावली पर एटीएम में नहीं रहेगी कैश की कमी

पूरे महासमुंद  जिले में धनतेरस और दीपावली पर खरीददारी (शॉपिंग) के लिए एटीएम से राशि निकालने (कैश विड्रॉल ) करने वालों के लिए अच्छी खबर है।   दीपावली का त्यौहार के मौके पर बैंक के एटीएम इस बार आपको खाली नहीं मिलेंगे। कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल ने लीड बैंक मेनेजर  अरुण कुमार मिश्रा को जिले के सभी एटीएम में पर्याप्त राशि रहे यह सुनिश्चित करने कहा है। ताकि लोगों को उनकी बैंक राशि निकालने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

लीड बैंक मैनेजर  अरुण कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि त्यौहार को देखते हुए कैश कैपेसिटी को बढ़ाया जाएगा। खास बात यह है कि जिले के लगभग 70 एटीएम में पर्याप्त राशि रहेगी।
 मिश्रा ने कहा कि दीपावली के पांच दिन के त्यौहार दौरान एटीएम से कैश निकालेंगे। इसे देखते हुए बैंकों ने खास तैयारियां की हैं। महासमुंद शहर सहित जिले में स्थित कोई एटीएम खाली न रहें इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाये की गई है। शहर में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों के एटीएम में  कैश भरा जा रहा है। एजेंसियों को संबंधित बैंक की चेस्ट शाखा कैश देती है। शहर के एटीएम में हर रोज पर्याप्त रुपए लोड किए जाएंगे।

उन्होंने जिले की सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को पत्र के माध्यम से कहा कि बैंक ब्रांच चेक करे कि एटीएम चालू स्थिति में रहे और साथ ही मशीनों में पर्याप्त नकद उपलब्ध रहंे। कोविड-19 की गाईड लाईन का पालन हो, एटीएम और बैंक में सैनिटाइजर और मास्क का सख्ती से पालन किया जाए।

मिश्रा ने जिले के बैंक प्रबंधकों से कहा कि कलेक्टर को मिली शिकायतों से पता चला कि कुछ ब्रांच में लोगो के पुराने नोट और सिक्के नहीं बदले जा रहे है। पुराने सिक्को और नोटो की अदला बदली नहीं करने पर यह सीधा भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआइ) के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन होगा। अतः दिशा-निर्देशो का पालन किया जाए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें