महासमुंद पुलिस  ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर पुलिस परिवार... - CG Sandesh

महासमुंद पुलिस ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर पुलिस परिवार की ओर 1 लाख राशि भेंट की.

महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा अज्ञात वाहन की ठोकर से रोड़ एक्सीडेंट में स्वर्गवास हुए थाना सिंघोडा के आरक्षक सौदागर बगर्ति के गृह निवास ग्राम खेमड़ा पहुँचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर शोक व्यक्त कर महासमुंद पुलिस परिवार की ओर से सहायता राशि 1 लाख रुपये उनके परिवार भेंट की और पुलिस द्वारा उनके परिवार को हर संभव मदद देने की बात कही

इस मौके पर अनुविभागीयअधिकारी पुलिस सरायपाली विकास पाटले, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा पुपलेश कुमार पात्रे, बसना थाना प्रभारी बसना लेखराम ठाकुर और सिंघोडा थाना प्रभारी सिंघोडा चंद्रकांत साहू उपस्थित थे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें