शराब के नशे में की गाली गलौज करने से मना करने पर मारपीट  - CG Sandesh

शराब के नशे में की गाली गलौज करने से मना करने पर मारपीट

थाना महासमुंद अंतर्गत ग्राम चोरभट्ठी में शराब के नशे में गाली गलौज और मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि लालता खुंटे ग्राम चोरभट्ठी जयस्तंभ चौक में रहती है. 07 नवम्बर को करीब 06.30 बजे तोषण नारंग, भीम खुंटे, संजय मरकाम शराब पीकर आकर गाली गलौज कर रहा था । जिसे लालता खुंटे के द्वारा मना करने पर लालता खुंटे को गंदी गंदी गाली गलौज मारपीट किए । मारपीट की आवाज को सुनकर लालता खुंटे का लडका किसन खुंटे बाहर निकला जो बीच बचाव कर रहा था तो उसके लड़के को भी मां, बहन की अश्लील गाली गलौज कर रोशन नारंग, भीम खुंटे, संजय मरकाम द्वारा जान से मार देंगें कहकर, हाथ मुक्के से मारपीट किए जिससे लालता खुंटे के दाहिने हाथ के कलाई में चोंट लगकर दर्द हो रहा है व उसके लड़के के बांए कंधे व कमर में चोंट लगकर दर्द हो रहा है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

जबकि रोशन कुमार नारंग ने बताया कि करीब 01 सप्ताह पूर्व गांव के किशन खुटे के साथ उसका लडाई झगडा हुआ था। उक्त बात को लेकर किशन खुटे रोशन के भाई दुर्गेश को बोला कि मैं तेरे भाई रोशन को मारूंगा और लडाई झगडा किया है।

उक्त बात पर रोशन का भाई दुर्गेश आज शाम को घर में आकर रोशन को बोला तुम्हारा किशन के साथ क्या झगडा हुआ है वह तुम्हे मारूंगा बोल रहा था इस बात को लेकर दोनों भाई में बातचीत हो रहा था. इसी दौरान हम दोनों की बात को सुनकर किशन की माँ रोशन के घर में आ गई तब वह तब रोशन किशन की माँ को बोला तुम्हारा लडका किशन मुझे क्यों मारूंगा कहकर कहता है। उसे बुलाओं कहकर रोशन और किशन की माँ घर से निकल चौक में चले गये जहां पर किशन रोशन को देखकर अपने पिता संतोष के साथ आया। संतोष अपने हाथ में डंडा रखा हुआ था जो रोशन को पुरानी रंजिश की बात को लेकर किशन अपने पिता संतोष के साथ माँ बहन की गंदी गंदी गालियां दिया और किशन एवं उसके पिता संतोष रोशन को हाथ मुक्का से मारपीट किये ।इसी दौरान वहां पर किशन का चाचा मानसिंग खुंटे एवं चचेरा भाई दीपक खुंटे भी आ गये एवं रोशन को बीच बचाव करने आये रोशन के भाई दुर्गेश एवं रोशन के मौसा भीम खुंटे को भी उक्त लोग मारपीट किए है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें