नवागांव और सरेकेल गोंगल रोड से अवैध शराब जप्त. - CG Sandesh

नवागांव और सरेकेल गोंगल रोड से अवैध शराब जप्त.

पटेवा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब बेचने हेतु ले जाते सरेकेल गोंगल रोड में पकड़ा है ।

पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान सरेकेल गोंगल रोड तिराहा पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडे जिसका नाम पता पूछने अपना नाम खेदूराम यादव पिता रजउ राम यादव उम्र 40 साल ग्राम छिंदौली का रहने वाला बताया । पुलिस ने आरोपी के पास रखे झोला के अंदर 31 पौवा मसाला शराब प्रत्येक में 180 एमएल जुमला 5580 एमएल कीमती 2790 रूपये का शराब रखा मिला. जिसे जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


इसी तरह ग्राम नवागांव के अशोक कुमार डहरिया के घर के बाडी से अवैध शराब जप्त किया गया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर ग्राम नवागांव पहुंचकर अशोक के घर के बाडी का तलाशी लिया गया जहां एक 05 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरीकेन में 03 लीटर भरी हुई हाथ भठ्ठी कच्ची महुआ शराब किमती 600 रूपये मिला.

जिसे जप्त कर आरोपी अशोक कुमार डहरिया पिता स्व. चेतराम डहरिया उम्र 36 साल साकिन नवागांव थाना पटेवा जिला महासमुंद का कृत्य अपराध धारा 34(1)आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें