कंटेनर के चपेट में आकर 2 युवकों की दर्दनाक मौत.
थाना पटेवा अंतर्गत ग्राम नवागांव मोड के आगे ट्रक कन्टेनर के चपेट में दो लोगो की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि ग्राम चिखली में नाना के दशगात्र कार्यक्रम में देवनाथ निषाद के पिताजी ग्राम चिखली गया था दशगात्र कार्यक्रम बाद 10 नवम्बर को उसके पिताजी को टिकम निषाद एवं ललित निषाद छोडने आये थे। पिताजी को छोडकर टिकम निषाद मोटर सायकल हिरो फेशन प्रो क्रमांक CG04 KF 0664 में पीछे ललित निषाद को बैठाकर ग्राम ठूमसा से ग्राम चिखली के लिये करबीन 10:30 बजे ग्राम चिखली के लिये निकले थे.
देवनाथ निषाद भी अपने मोटर सायकल से निजी काम के लिये महासमुन्द के लिये निकला था, टिकम निषाद मोटर सायकल से आगे चल रहा था। एनएच 53 रोड ग्राम नवागांव मोड के आगे पहुंचे थे कि करीबन 11:00 बजे दिन को सामने तुमगांव की ओर से आ रही ट्रक कन्टेनर क्रमांक NL01 AD 4196 का चालक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक गलत दिशा से चलाकर मोटर सायकल हिरो फेशन प्रो क्रमांक CG04 KF 0664 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मोटर सायकल चालक टिकम निषाद एवं पीछे में बैठे ललित निषाद के सिर एवं पैर में गहरा चोट आने से मौके पर मृत्यु हो गयी। मोटर सायकल, ट्रक कन्टेनर के सामने फंस गया था एक्सीडेंट से मोटर सायकल का सामने भाग एवं पेट्रोल टंकी क्षतिग्रस्त हो गया है।
ट्रक कन्टेनर का चालक वाहन को छोडकर मौके से भाग गया। ट्रक कन्टेनर क्रमांक NL01 AD 4196 के चालक के द्वारा तेज गति लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से टिकम निषाद एवं ललित निषाद का मृत्यु हुई है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक कन्टेनर चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें