कार ने मोटर साइकल को मारी ठोकर, मामला दर्ज. - CG Sandesh

कार ने मोटर साइकल को मारी ठोकर, मामला दर्ज.

थाना महासमुन्द अंतर्गत चोपडा राईस मिल के पास कार ने मोटर साइकल को ठोकर मार दी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि खेलावन निषाद 8 नवम्बर को सुरेश निषाद के साथ महासमुन्द से मछली बेचकर सुरपर एक्सल क्रमांक CG06GH 2497 में पीछे बैठकर अपने निवास बेमचा जा रहा था, तभी चोपडा राईस मिल के पास करीब 07.45 बजे पीछे से आ रहे कार क्रमांक CG04LW 6838 का चालक तेज लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर सुपर एक्सल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे सुपर एक्सल क्षतिग्रस्त हो गया। एवं एक्सीडेन्ट करने से सुरेश निषाद को सिर में एवं खेलावन निषाद के माथा में दाहिना पैर में चोट लगी है। और घटना के बाद कार चालक खेलावन निषाद एवं सुरेश निषाद को सरकारी अस्पताल में ले जाकर छोड कर चला गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें