04 कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त
पटेवा पुलिस ने रायतुम चौक ग्राम टुरीडीह में चेकिंग के दौरान झलप की ओर से पटेवा की ओर जा रहे मोटर सायकल यामाहा FZS बिना नम्बर (सोल्ड) से गांजा जप्त किया गया है।
पुलिस ने बताया कि उक्त वाहन को रोककर चेक किया गया, जिसमे तीन व्यक्ति सवार थे जिनका नाम पता पूछने पर मोटर सायकल चला रहा व्यक्ति अपना नाम 1. धन्नूलाल सारवा पिता अमीर सिंह सारवा उम्र 45 साल साकिन ग्राम खरथुली थाना बालोद जिला बालोद छ.ग. 2. बीच में बैठा व्यक्ति ने अपना नाम नरेन्द्र जांगडे पिता स्व. खोरबहारा राम जांगडे उम्र 40 साल साकिन ग्राम जुगेशर थाना मन्दिर हसौद जिला रायपुर छ.ग. तथा 3. पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम कलश राम भोई पिता मनोहर भोई उम्र 40 साल साकिन कौहाबहारा थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार छ.ग. का निवासी होना बताये।
पुलिस को शंका होने पर मोटर सायकल के टंकी उपर सामने रखे एक काले रंग के बैग को चेक किये जिसमें मादक पदार्थ जैसा गांजा होने का संदेह होने पर उक्त वाहन के चालक धन्नूलाल सारवा, नरेन्द्र जांगडे एवं कलश राम भोई से उक्त पदार्थ के संबंध में पूछताछ करने पर मादक पदार्थ गांजा होना एवं गांजा को बिक्री हेतु उडिसा प्रदेश से दुर्ग, भिलाई क्षेत्र में बेचने हेतु परिवहन करना बताये।
पुलिस ने आरोपिगण धन्नूलाल सारवा, नरेन्द्र जांगडे एवं कलश राम भोई के संयुक्त कब्जे से एक काला रंग के मोटर सायकल यामाहा FZS बिना नम्बर एवं 04 पैकेटो में कुल 04 कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 40,000 (चालीस हजार रूपये), नगदी रकम 400 रू0, दो नग मोबाईल कीमती 7500 रू0 जुमला किमती 1,47,900 रूपये, को जप्त कर. आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट का पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.