मोटर सायकल चोरी मामला दर्ज - CG Sandesh

मोटर सायकल चोरी मामला दर्ज

थाना महासमुन्द वार्ड नं 26 क्ल्ब पारा में मोटर सायकल चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 09 नवम्बर को पवन साहू अपने मकान के सामने गली में अपनी मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक CG04HT 9741 को दोपहर करीब 02/00 खडी कर अपने घर में था जो करीब 04/00 बजे अपने घर से बाहर निकल कर देखा तो पवन साहू की मोटर सायकल बजाज प्लेटिना वहां पर नही था. तब वह अपने आसपास में पूछताछ कर पता किया कोई पता नही चला । उसके मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक CG04HT 9741 काले रंग का किमती लगभग 8000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें