ट्रक द्वारा गृह निवास की दीवार को क्षति पहुंचाने पर मामला दर्ज
थाना महासमुन्द अंतर्गत वार्ड नं 04 में ट्रक द्वारा गृह निवास की दीवार को क्षति पहुंचाने पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि 08 नवम्बर को रात्रि करीब 02.30 बजे वाहन क्रमांक CG04MD9056 के चालक मनजीत सिंह द्वारा मानिक कुमार साहू निवास की दीवार को ट्रक के पीछले भाग से टक्कर मार दिया गया। मानिक कुमार साहू अपने कमरे के भीतर पंलग में सो रहा था दीवार का भाग उसके उपर गिर गया जिससे मानिक कुमार साहू चोटिल हो गया। देखने पर उसे ज्ञात हुआ की विषयांकित वाहन ने उसके मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC, 427-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें