ग्राम पिरदा और वार्ड  न. 5 क्षेत्र कन्टेंनमेंट जोन से मुक्त  - CG Sandesh

ग्राम पिरदा और वार्ड न. 5 क्षेत्र कन्टेंनमेंट जोन से मुक्त

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्तिकेया गोयल ने ग्राम पिरदा और वार्ड न. 5 नगर पंचायत तहसील पिथौरा क्षेत्र ज़िला महासमुंद को कन्टेंनमेंट जोन से मुक्त कर दिया है। इन क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19) पाॅजिटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। अब इसे कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। इस आशय के आदेशआज मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने जारी कर दिए है । 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा आज मंगलवार 10 नवंबर 2020 को प्रतिवेदित किया गया कि छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु कंटेनमेंट संबंधी दिशा-निर्देश के तहत इन कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में 14 दिनों की अवधि पूर्ण हो चुकी है एवं उपरोक्त कंटेनमेंट जोन में विगत 14 दिनों से कोई भी धनात्मक मरीजों की पुष्टि नहीं हुई है। इस कारण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने उक्त दोनों ग्राम को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें