मरवाही की जनता ने बता दिया वो विकास के साथ है विपक्ष के फैलाये झूठ पर आईना दिखाया है मरवाही की जनता ने;- ज़फ़र उल्ला
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल महासमुन्द लोकसभा अध्यक्ष जफर उल्ला ने कहा कि मरवाही उपचुनाव में काँग्रेस की जीत छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के विकास पर मुहर है लगातार छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने जनता के हित में जनकल्याण योजनाओं को लागू कर छत्तीसगढ़ की जनता को विकास में भागीदारी बनाई है यही वजह है कि आज मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत हुई है।
जफर उल्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों को सशक्त बनाने पहले कर्जा माफी की फिर 2500₹ समर्थन मूल्य पर धान खरीद कर किसानों को मजबूत बनाने का काम किया यही वजह है कि मरवाही की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में अपना वोट देकर कांग्रेश पर भरोसा जताया आईटी सेल तक जफर उल्ला ने बताया कि गोधन या योजना से पशुपालक आज अपने आय दोगुनी कर रहा गोबर बेचकर छत्तीसगढ़ के पशुपालक कोई पढ़ाई के लिए अपने बच्चों के लिए मोबाइल ले रहा है तो कोई मोटरसाइकिल खरीद रहा तो कोई अपने आमदनी बढ़ाने मवेशी खरीद रहा।
जिस तरहा भूपेश सरकार अपने वादे पूरे कर रही उससे छत्तीसगढ़ की जनता का भरोशा लगातार बढ़ता जा रहा जनता का आशीर्वाद लगातार कांग्रेस सरकार को मिल रहा मरवाही की जनता ने भ्रम फैला रहे विपक्ष को नकारा है बल्कि उनके झूठ के फैलाये जाल तो तोड़ा है लगातार विपक्ष किसानों को लेकर प्रदेश भर में जनता को गुमराह करने का काम कर रही थी पर मरवाही में कांग्रेस की बड़ी जीत ने विपक्ष को भी आईना दिखा दिया।