कलेक्टर ने की जनता से अधिक आवाज वाले पटाखें न फोड़ने की अपील ... - CG Sandesh

कलेक्टर ने की जनता से अधिक आवाज वाले पटाखें न फोड़ने की अपील

पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम में सहयोग की भी अपील की

संवेदनशील क्षेत्रों के 100 मीटर दूरी तक पटाखे न फोड़े जाये - कलेक्टर  गोयल

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने लोगों से पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम में सहयोग की अपील की है और प्रदूषण मुक्त दीवाली के लिए जनजागरण का विशेष अभियान चलाने का आग्रह किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दीपावली को ध्यान में रखकर अधिक आवाज वाले पटाखों पर अंकुश लगाने और ध्वनि प्रदूषण को रोकने लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने जारी संदेश में कहा कि दीपावली के अवसर पर बड़ी मात्रा में आतिशबाजियां की जाती है एवं पटाखे फोड़े जाते है, जिनसे हवा और ध्वनि प्रदूषण की गंभीर समस्या उत्पन्न होती है। इसे ध्यान में रखकर संबंधित सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि पटाखों से होने वाले प्रदूषण की समस्या के निराकरण के लिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन हो।

दीपावली के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि पटाखे रात्रि 08ः00 बजे से 10ः00 बजे के बीच फोड़े जाएं। उन्होंने जनता से भी अपील की कि रात 10ः00 बजे से सुबह 06ः00 बजे तक पटाखे न फोड़े जाए।

उन्होंने पूर्व जारी निर्देशों का हवाला देते जिले की जनता से अपील की कि अतिसंवेदनशील क्षेत्रों जैसे अस्पताल, शिक्षण संस्थायें, अदालत, धार्मिक संस्थायें आदि के कम से कम 100 मीटर दूरी तक पटाखें न फोड़े जायें। उन्होंने चार मीटर की दूरी तक 125 डी.बी. या 145 डी.बी. से अधिक शोर करने वाले पटाखे की बिक्री और इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने के भी निर्देश दिए।  कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे विद्यार्थियों को अपने विभिन्न माध्यमों से ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण के बारे में जानकारी दें साथ ही पटाखों के दुष्प्रभावों के बारे में भी उन्हें बताए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें