7 जुआरियो पर कार्यवाही.
तुमगांव पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि नेहरू मंदिर चौक के पास ग्राम मालीडीह में कुछ लोग 52 पत्ती तास से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं. जिसपर पुलिस नेहरू मंदिर चौक के पास ग्राम मालीडीह पहुंची जहां मोमबत्ती की रोशनी से कुछ लोग जुआ खेल रहे थे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़े. जबकि कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग गये.
पकडे गये जुआडियानों प्यारेलाल सेन उम्र 29 साल, थानुराम यादव उम्र 24 साल, जगन्नाथ पटेल उम्र 33 साल से पुलिस ने जुमला रकम 1420 रूपये एवं 52 पत्ती तास एवं एक मोमबत्ती जप्त किया.
इसी तरह शीतला तालाब के पास ग्राम मालीडीह में मोमबत्ती की रोशनी से कुछ लोग जुआ खेल रहे थे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया. वहीँ मौके से कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग गये. पकडे गये जुआडियानों सतीश चंद्राकर उम्र 36 साल, भूषण साहू उम्र 35 साल, बसंत चंद्राकर उम्र 35 साल, 4. संतोष कुमार नायक उम्र 40 साल के पास से पुलिस ने जुमला रकम 2150 रूपये एवं 52 पत्ती तास एवं एक मोमबत्ती जप्त किया गया. तथा सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.