ट्रक वाहन के द्वारा विद्युत पोल को क्षतिग्रस्त करने पर मामला दर्ज.
थाना महासमुन्द अंतर्गत गायत्री मंदिर के आगे ट्रक वाहन के द्वारा एलटी आरएस ज्वाईस्ट विद्युत पोल को क्षतिग्रस्त करने पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि 11 नवम्बर बुधवार को रात्रि में लगभग 08 बजे बागबाहरा रोड, गायत्री मंदिर के आगे महासमुंद के पास विद्यमानएलटी आरएस ज्वाईस्ट विद्युत पोल को लापरवाही पूर्वक अनियंत्रित वाहन क्र0 सीजी0 04 जेसी 6255 ट्रक के द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया. उक्त घटना के विद्युत व्यवधान उत्पन्न हुई एवं विद्युत सप्लाई बंद रही. जिससे कि विद्युत कंपनी को रू 33,498 रुपये का आर्थिक क्षति/नुकसान हुआ. जिसपर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 139-LCG पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें