अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियों की विशेष सं... - CG Sandesh

अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियों की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की बैठक

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार आज अपर कलेक्टर जोगेन्द्र नायक की अध्यक्षता में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित स्वान कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2021 के सदंर्भ में दिनांक 11 नवम्बर 2021 विभिन्न राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की आवश्यक बैठक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ली।

अपर कलेक्टर जोगेन्द्र नायक ने बैठक में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 के कार्यक्रम की जानकारी से अवगत कराया गया। बैठक में शोभा शर्मा जिलाध्यक्ष इण्डियन नेशनल कांग्रेस, चन्द्रशेखर सिंह सचिव मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी, डा. आत्मा नवरत्न बहुजन समाज पार्टी तथा श्री सुनील कुमार चद्रवंशी अनुविभागीय अधिकारी (रा.) महासमुन्द एवं  सीमा ठाकुर डिप्टी कलेक्टर महासमुन्द उपस्थित रहे। एवं जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी तथा तहसीलदार वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। सभी को आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें