धान खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन अब 17 नवम्बर तक   राज्य श... - CG Sandesh

धान खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन अब 17 नवम्बर तक राज्य शासन ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ के किसानों की सुविधाओं को देखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी के लिए निर्धारित किसानों की पंजीयन अवधि को बढ़ाकर 17 नवंबर 2020 तक कर दिया है। 

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा आदेश जारी कर दिया है। सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राज्य के सभी संभागायुक्त, सभी कलेक्टरों और पंजीयक, सहकारी संस्थाएं तथा प्रबंध संचालक अपैक्स बैंक नया रायपुर को आदेश की कॉपी भेज कर 17 नवम्बर तक किसानों का पंजीयन करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में किसान पंजीयन की अंतिम तिथि 10 नवम्बर 2020 तक निर्धारित की गई थी।

कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल ने ज़िले के सभी संबंधित अधिकारियों को ज़िले के धान खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई अवधि की जानकारी विभिन्न प्रचार माध्यमों से कराने और 17 नवंबर 2020 तक करने कहा है ताकि छूटे हुए किसान अपना पंजीयन करा सकें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें