संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने की कोविड समीक्षा, दिए अहम... - CG Sandesh

संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने की कोविड समीक्षा, दिए अहम निर्देश

कोविड-19 के दौर में स्थिति को नियंत्रित कर जन स्वास्थ्य सामान्य करने के उद्देश्य से संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं एवं रायपुर सम्भाग श्री सुभाष पांडेय मंगलवार 10 नवम्बर 2020 को जिला भ्रमण पर रहे। पांडेय ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पहुंच कर समीक्षा बैठक ली और विकासखण्ड स्तरीय दौरा कर वस्तुस्थिति से भी अवगत हुए। उन्होंने कोविड कंट्रोल को लेकर अब तक के प्रयासों पर समीक्षा के दौरान कुछ अहम बिन्दुओं पर कार्यगति बढ़ाने के निर्देश दिए। 

जिसमें त्यौंहारों के दौरान मुख्य रूप से सुआ नृत्य एवं राउत नाचा जैसी परम्पराओं में कोविड-19 की सुरक्षा सावधानी भली प्रकार अमल में लाए जाने पर जोर दिया। इस ओर, उन्होंने कोटवारों एवं पंचायत स्तर के कर्मचारियों के माध्यम से मुनादी करा कर आवश्यक जानकारी का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। वहीं, जिले के बार्डर सरायपाली विकासखण्ड में अधिक ध्यान केन्द्रित करने की बात कही। साथ-साथ अन्य जिला स्तर पर की जा रही कोविड सैम्पलिंग की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए उन्होंने एन्टीजन, आरटीपीसीआर और ट्रू-नाॅट हर तरह की जांच सुचारू रूप से जारी रखने पर बल दिया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. मंडपे, कोरोना वायरस नियंत्रण दल के जिला नोडल अधिकारी डाॅ. अनिरुद्ध कसार, डिस्ट्रिक्ट सर्विलेन्स आॅफिसर डाॅ. छत्रपाल चंद्राकर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री रोहित कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें