लॉक डाउन में मोदी सरकार द्वारा किये गए सेवा कार्यों का फल है... - CG Sandesh

लॉक डाउन में मोदी सरकार द्वारा किये गए सेवा कार्यों का फल है बिहार का जनादेश

कल आये चुनावों के परिणाम के बाद यह साबित हो गया है कि इतनी बड़ी वैश्विक महामारी से लड़ने में मोदी सरकार सफल रही है तथा जो सेवा कार्य केंद्र सरकार ने किए उसका ही यह प्रभाव है कि हमने इतने राज्यों के उपचुनाव में सफलता हासिल की हैं उक्त बातें भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति पीयूष मिश्रा ने कहीं।


विदित हो कि विगत दिनों बिहार में विधानसभा चुनाव के साथ साथ कर्नाटक,गुजरात,उत्तर प्रदेश,छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश में उपचुनाव सम्पन्न हुए एवं 10 नवम्बर को सभी राज्यों का परिणाम सामने आया है एक ओर जहां बिहार में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिली है और नीतीश सरकार बनाने जा रहे हैं वहीं मध्यप्रदेश में भी शिवराज सिंह चौहान की सरकार को जनता ने दोनों हाथों से आशीर्वाद दिया और वे भी बहुमत साबित करने में सफलता प्राप्त किये हैं इसके साथ साथ और अन्य राज्यों में भी भाजपा को अन्य पार्टियों से ज्यादा सीटें मिली है।

इससे यह साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी एवं देश के प्रधानमंत्री ने जिस सेवा भाव से कोरोना काल मे लोगों का ख्याल रखा वह कारगर था। 20 लाख करोड़ का राहत बजट,महिलाओं को 3 महीने तक फ्री गैस टँकी,3 महीने तक जनधन खातों में 500 रुपये मुफ्त,देश के सभी बीपीएल कार्ड धारियों को 3 महीने तक मुफ्त में चावल देकर इस वैश्विक महामारी से लड़ने में माननीय मोदी जी ने आम जनता की मदद करने का प्रयास किया था जो सार्थक सिद्ध हुआ।

मजेदार बात यह है कि विपक्ष हमेशा से कोरोना काल मे मजदूरों की दुर्दशा को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास करती है और जिस राज्य में चुनाव सम्पन्न हुए हैं वहां के सबसे अधिक मजदूर कोरोना काल मे दूसरे राज्य कमाने खाने गए थे और अभी उन्ही मतदाताओं ने एनडीए को भर भर को वोट दिया है इससे ये सिद्ध होता है कि मोदी जी ने और केंद्र सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। 

पीयूष ने आगे कहा कि इसके साथ साथ मैं मरवाही के जनादेश का भी सम्मान करता हूँ और कांग्रेस प्रत्याशी को जीत की बधाई देता हूँ लोकतंत्र में हार जीत होती रहती है। भारतीय जनता पार्टी ने भी मरवाही में जी तोड़ मेहनत किया था और आगे भी भाजपा का एक एक सिपाही अपनी पूरी ताकत से लड़ता रहेगा।


अन्य सम्बंधित खबरें