ट्रेक्टर के ठोकर से स्कूटी सवार की मौत पर मामला दर्ज
महासमुंद के बीटीआई0 रोड के पास ट्रेक्टर के ठोकर से स्कूटी सवार की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 10 नवम्बर 2019 को मृतक प्रांजल चंद्राकर अपनी स्कुटी क्रमांक CG 04 MJ 1998 से अपने दोस्त के घर सुबह करीब 09:00 बजे स्कूटी से निकला था वापस आते समय करीब 09:20 बजे बिजली आफिस के सामने बीटीआई0 रोड पहुंचा था.
उसी समय महेन्द्रा ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 GC 1412 का चालक अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर स्कूटी सवार प्राजंल चंद्राकर को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगकर मौत हो गयी. मामले में आरोपी ट्रेक्टर चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304 (ए) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें