तुमगांव पुलिस ने जप्त की 14 पौवा शराब.
तुमगांव पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर एक व्यक्ति से थैला में रखे अवैध शराब को जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान गाडाघाट भटठी जाने रोड के पास एक व्यक्ति एक सफेद कलर का प्लास्टिक थैला में 14 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 2520 ml कीमती 1120 रूपये, 05 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक पौवा 180 ml का भरी हुई जुमला 900 ml कुल कीमती 600 रूपये कुल जुमला मात्रा 3420 एमएल. कुल जुमला रकम 1720 रू. रखा हुआ था. जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम मोतीलाल पिता सुखचंद कोसले उम्र 35 साल साकिन तेन्दुवाही थाना तुमगांव जिला महासमुंद का होना बताया. जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध शराब जप्त कर अपराध धारा 34(1)क आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें