ग्राम जोबा में 08 जुआरियो को पकड़ा गया. - CG Sandesh

ग्राम जोबा में 08 जुआरियो को पकड़ा गया.

तुमगांव पुलिस ने मुखबीर की पर नीम चौरा ग्राम जोबा में कुछ लोगों को 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेलते हुये पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान नीम चौरा ग्राम जोबा में कुछ लोग लाईट की रोशनी में जुआ खेल रहे थे, जहाँ से कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग गये, तथा घेराबंदी कर उकेश कुमार यादव उम्र 22 साल, देवेन्द्र साहू उम्र 35 साल, मिथुन ओगरे उम्र 30 साल, राजेश गायकवाड उम्र 35 साल, से कुल जुमला रकम 730 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया.


इसी तरह आरोपी झम्मन लाल मन्नाडे उम्र 36, यशवंत ध्रुव उम्र 32 साल, तुलसीराम ध्रुव उम्र 20 साल, संजय ध्रुव उम्र 22 साल, से जुमला रकम 880 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें