बिना धान खरीदी आवक बताकर करोड़ो का घोटाला, अध्यक्ष, खरीदी प्रभारी और कर्मचारियो के ख़िलाफ शिकायत के बाद जांच तक नही.
महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र तोरेसिंहा पंजीयन क्रमांक 1324 में गंभीर अनिमियता के मामले सामने आया है. किसानों द्वारा इस भ्रष्टाचार कि शिकायत उपपंजीयक महासमुंद को लॉकडाउन के पहले शिकायत की थी, लेकिन अभी तक कोई जांच नही हो पायी है.
मामले की शिकायत जंगलबेडा सरपंच रामलाल विशाल, क्षेत्र के जनपद सदस्य, सेवा सिदार, एवं ग्राम पंचायत तोरेसिंहा के दर्जनों किसानों ने सहकारी संस्था के उपपंजीयक महासमुंद से ज्ञापन देकर की है.
शिकायत के अनुसार धान उपार्जन केंद्र तोरेसिंहा में खरीदी वर्ष 2019-20 अध्यक्ष एवं खरीदी प्रभारी तथा अन्य कर्मचारियों द्वारा कृषको से बिना धान खरीदी किए आवक बताकर करोड़ो रु का घोटाला कर शासन तथा समिति को हानि पहुँचाया गया है. जिसमे काफी मात्रा में धान शार्टेज हुआ है.
इस प्रकार से वर्ष 2009-10 से 2014-15 में अध्यक्ष तथा कर्मचारी द्वारा बिना धान खरीदी किए आवक बताकर 2 करोड़ 45 लाख 95 हजार रु का गबन किया है. तथा शासन एवं समिति को हानि पहुँचाया है.
शिकायतकर्ताओं ने बताया है कि कार्यवाही नही होने से किसानों में आक्रोश है और कर्मचारियो का मनोबल बढ़ता जा रहा है. इस सम्बंध में उप पंजीयक शर्मा जी से संपर्क करने पर जांच करवाने की बात कहा गया है.