ग्राम रायतुम में 5 जुरारियो को पकड़ा गया.
पटेवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम रायतुम प्राथमिक शाला के पास आम रास्ते में कुछ लोग काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान रायतुम प्राथमिक शाला के पास घेराबंदी किया गया. जहाँ पुलिस को देखकर कुछ जुआरिये भाग गये तथा मोहित कुमार ध्रुव उम्र 22 साल, दीपक कुमार निषाद उम्र 30 साल, नंदु पटेल उम्र 30 साल, धरम पटेल उम्र 19 वर्ष, मगन पटेल पटेल उम्र 45 साल से जुमला रकम 1300 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया. मामले में आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें