220 के0व्ही0 उपकेंद्र परसवानी से विद्युत सामान चोरी. - CG Sandesh

220 के0व्ही0 उपकेंद्र परसवानी से विद्युत सामान चोरी.

थाना महासमुंद अंतर्गत परसवानी में 220 के0व्ही0 उपकेंद्र परसवानी से विद्युत सामान चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.


इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के वरिष्ठ अभियंता प्रार्थी वरूण कुमार ने बताया कि 220 के0व्ही0 उपकेंद परसवानी में 160 MVA ट्रांसफार्मर स्थापित करना है. जिसके सामान को आदेश पर BHEL झांसी खेलार से 1. आनलाईन DGA सिस्टम (01 नग) (2) HVN बाईमेटालिक कनेक्टर (01नग) 3. HV कनेक्टर (03 नग) 4. IV कनेक्टर 03 नग 5. हैंड टूल किट 01 नग 6. रेडिएटर टाई बार 32 नग 7. बी्रदर बैकेट 01 नग 8. ब्रेकेट BSP 01 नग यह सामान 7 अक्टूबर से लाकर 220 के0 व्ही0 उपकेंद्र परसवानी के कैंपस में रखा गया था. कि 10 नवम्बर को चौकीदार बलराम जाकर देखा तो उक्त सामान जो कैंपस में रखा गया था, जो नही था. जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध 379-IPC धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें