पुरानी रंजिश की बात को लेकर गाली गलौच और मारपीट, मामला दर्ज
थाना महासमुन्द अंतर्गत अम्बेडकर चौक में पुरानी रंजिश की बात को लेकर गाली गलौच मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया 13 नवम्बर को सुबह करीब 05.00 बजे चाय पिने प्रवीण साहू और उसका दोस्त अशीष कुर्रे साहू चाय दूकान अम्बेडकर चौक महासमुन्द गये थे. और चाय पी रहे थे.
उसी समय अकाश अपने दोस्तों खेमू, गौतम, विजय सारथी के साथ आया और प्रवीण साहू को देख कर पुरानी रंजीश की बात को लेकर उसे मा-बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगे. जिसे मना करने पर हाथ मुक्का एवं मोटर सायकल की चावी से मारपीट किया. उसके दोस्त खेमू, गौतम, विजय सारथी भी प्रवीण साहू के साथ हाथ मुक्का से मारपीट किये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें