शराब की नशे में पुरानी रंजिश को लेकर हसिया से हमला - CG Sandesh

शराब की नशे में पुरानी रंजिश को लेकर हसिया से हमला

शराब में नशे में पुरानी रंजिश को लेकर हसिया से हमला करने पर मामला दर्ज किया गया है. मामला महासमुंद का है, जहाँ 12 नवम्बर की रात करीब 09.30 बजे मुसाहिद रजा अपने घर में था. उसी समय उसका पडोसी चंद्रसोनकला शराब की नशे में हाथ में हसिया लेकर जबरदस्ती मुसाहिद के घर मे घुस आया और पुरानी रंजिश को लेकर माँ-बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगा.

इसके बाद मुसाहिद रजा जैसे ही चंद्रसोनकला सामने आया तो वह उसपर हसिया से वार करने लगा, जिसे मुसाहिद रजा के माता पिता छुड़ाने आये तो उनके साथ भी हसिया से मारपीट किया. इसके बाद चंद्रसोनकला को घर से बाहर निकाला गया और गाली देते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये अपने घर चला गया.

चन्द्र सोनकला द्वारा हसिया से वार करने पर, मुसाहिद के पिता के कंधे, पीठ में एवं उसके माता के कंधे में एवं हाथ में चोट आई है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 452-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



अन्य सम्बंधित खबरें