तुमगांव पुलिस ने 13 जुआरियो पर की कार्यवाही. - CG Sandesh

तुमगांव पुलिस ने 13 जुआरियो पर की कार्यवाही.

तुमगांव पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर रंगमंच के पास ग्राम बेलटुकरी में कुछ लोग को 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेलते हुए पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि घेराबंदी के समय कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग गये, तथा मौके से जुआ खेलते जुआडियान संजय कुमार बंजारे उम्र 25 साल, प्रवेश बघेल उम्र 21 साल, नंदकुमार बंजारे उम्र 21 साल, संतकुमार बघेल उम्र 29 साल, घनश्याम यादव उम्र 40 साल से कुल जुमला नगदी रकम 810 रूपये एवं 52 पत्ती तास को किया गया.

इसी तरह पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर लीलाही तालाब के पास ग्राम भोरिंग में मोमबत्ती लाईट की रोशनी में जुआ खेल रहे कुछ लोगों को पकड़ा है, जबकि मौके से कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग गये. पकड़े गए आरोपी में पुरन धीवर उम्र 40 साल, टीकम साहू उम्र 31 साल, लखनलाल साहू उम्र 42 साल, दशरथ साहू उम्र 64 साल के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 1760 रूपये एवं 52 पत्ती तास एवं एक मोमबत्ती जप्त किया गया.

तथा बजरंग चौक ग्राम भोरिंग में कुछ लोगों को स्ट्रीट लाईट की रोशनी में जुआ खेलते पकड़ा है. इस दौरान कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग गये, तथा घेराबंदी कर उत्तम साहू साहू उम्र 25 साल, छोटूराम साहू उम्र 25 वर्ष, इंदु साहू उम्र 50 साल, विजय साहू उम्र 60 साल के पास से कुल जुमला नगदी रकम 1470 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया.

मामले में सभी आरोपियों द्वारा रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेलते मिलने पर जुआडियान के विरुद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें