खरसिया विधानसभा युवा कांग्रेसी नेता जितेश जायसवाल ने गोवर्धन... - CG Sandesh

खरसिया विधानसभा युवा कांग्रेसी नेता जितेश जायसवाल ने गोवर्धन पूजा (अन्नकूट) का पर्व की बधाई देते हुए,पूजा का शुभ मुहूर्त,पूजा की विधि को संक्षेप मे बताया।

15 नवंबर को गोवर्धन पूजा (अन्नकूट) का पर्व मनाया जाता है हिंदू पंचांग के मुताबिक कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है युवा कांग्रेसी नेता जितेश जयसवाल ने कहा इस दिन गोवर्धन (पर्वत) और गौमाता की पूजा का विशेष महत्व होता है. इस दिन लोग घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर गोवर्धन भगवान की पूजा करते हैं

पूजा का शुभ मुहूर्त,

कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी 15 नवंबर 2020 को गोवर्धन पूजा का मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 17 मिनट से 5 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. वहीं प्रतिपदा तिथि की बात करें तो ये 15 नवंबर की सुबह 10 बजकर 36 मिनट से शुरू होगी. साथ ही 16 नवंबर की सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर खत्म होगी।

गोवर्धन पूजा विधि

सुबह शरीर पर तेल मलकर स्नान करें. घर के मुख्य द्वार पर गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाएं. पास में ग्वाल-बाल, पेड़-पौधों की आकृति भी बनाएं. बीच में भगवान कृष्ण की मूर्ति रखें. इसके बाद भगवान कृष्ण, ग्वाल-बाल और गोवर्धन पर्वत की पूजा करें. पकवान और पंचामृत का भोग लगाएं. गोवर्धन पूजा की कथा सुने और आखिर में प्रसाद लें।
पशुओं की होती है पूजा,

गोवर्धन पूजा का पर्व छत्तीसगढ़ में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस त्योहार को लेकर छत्तीसगढ़वासियों के बीच एक खास परंपरा रही है. इस दिन इस त्योहार को पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है. गांवों में पशुओं को विशेष तरह से सजाया जाता है. बाकायदा बैंड बाजे के साथ पशुओं को घूमाया जाता है. इसके अलावा इस दिन राज्य के गांव-गांव में सुबह से राउतों की टोली भी सड़कों पर निकलती है. दल राउत नाचा नृत्य करते नजर आते हैं. राउत भी पारंपरिक परिधान में सजकर उत्साह से भर देने वाला नृत्य करते हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें