विधायक नंद ने किया तोरेसिंघा में रेस्टोरेंट (ढाबा) का उद्घाटन
छत्तीसगढ़ शासन अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद के मुख्य आतिथ्य में कल ग्राम तोरेसिंघा में फीता काटकर रेस्टोरेंट (ढाबा) का हुआ उद्घाटन। इस अवसर पर विधायक ने ढाबा का उद्घाटन करते हुए ढाबा के संचालक राजेश मेहेर को शुभकामनाएं दिया एवं साथ ही ढाबा के संचालन हेतु आवश्यक सुझाव देते हुए बताया कि साफ सफाई के साथ एवं कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए ढाबा का संचालन किया जाना चाहिए।
इस उद्घाटन अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सरायपाली, जनपद सदस्य तोरेसिंघा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयंत चौधरी,किसान कांग्रेस सचिव भूपेश भोई शिशुपाल प्रधान, तोरेसिंघा सरपंच विनय पटेल,सेमलिया सरपंच दीपक साहू, अर्जुंडा सरपंच चित्रसेन बिशी, प्रफुल्ल भोई, सुनील मेहर, नरेंद्र साहू, राजेंद्र साहू एवं अन्य नागरिक गण उपस्थित थे। ढाबा के उद्घाटन होने के बाद उपस्थित लोगों ने ढाबा संचालक को बधाई दिया एवं प्रसाद स्वरूप स्वल्पाहार ग्रहण की।
इस कार्यक्रम के अंत में ढाबा संचालक राजेश मेहर ने विधायक किस्मत लाल नंद एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है।