तालाब के किनारे से मोटर साइकल चोरी, मामला दर्ज.
थाना तुमगांव अंतर्गत गोविंदा खार तालाब के किनारे से मोटर साइकल चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि सुरेश कुमार निर्मलकर 12 नवम्बर 2020 के सुबह लगभग 09.00 बजे अपनी मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक CG04 KT 3833 से खार तुमगांव अपने खेत धान कटाई करने गया था. जहाँ सुरेश कुमार निर्मलकर अपनी मोटर सायकल को गोविंदा तालाब के किनारे में खडी कर मोटर सायकल मे ताला लगाकर वह अपने खेत में जो थोडी दूर में है धान कटाई करने चला गया था.
इसके बाद दोपहर करीबन 02.00 बजे काम करके वापस मोटर सायकल के पास आया तो वह देखा कि उसका मोटर सायकल तालाब के किनारे वहां पर नही था तब वह अपनी मोटर सायकल को आसपास पता तलाश किया. जिसका पता नही चला. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें