तुम समझाने वाले कौन होते हो कहकर बियर के बाटल से मारा, मामला... - CG Sandesh

तुम समझाने वाले कौन होते हो कहकर बियर के बाटल से मारा, मामला दर्ज

थाना बागबाहरा अंतर्गत आजाद चौक के पास तुम समझाने वाले कौन होते हो कहकर मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.


पुलिस ने बताया कि 15 नवम्बर को 08:30 बजे रात्रि दीपक साहू अपने घर से खाना खाकर बाजार पारा तरफ निकला था कि आजाद चौक के पास आशिक अली नाम का व्यक्ति गाली गलौच कर रहा था. जिसे दीपक साहू के द्वारा रूककर समझाने पर आशिक अली तुम समझाने वाले कौन होते हो कहकर बियर के बाटल से उसके बायें हाथ के कलाई में मारा. जिससे दीपक साहू के बांये हाथ में चोट लगकर खून बहने लगा और जाते जाते तुझे जान सहित मार दुंगा कहकर चला गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें