बच्चे को क्यों रूला रहे हो कहकर कपडा धोने का लकडी का कुटेला ... - CG Sandesh

बच्चे को क्यों रूला रहे हो कहकर कपडा धोने का लकडी का कुटेला से मारपीट

महासमुन्द के वार्ड नं 09 में बच्चे को क्यों रूला रहे हो कहकर गालीगलौच मारपीट करने से मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 15 नवम्बर को रूजलेंस कुमार अपने घर में था, दोपहर करीब 02.30 बजे रूजलेंस कुमार अपने छोटे भाई लूईस कुमार के बच्चे को पानी खेलने से मना करने पर वह रोया. जिसपर उसका छोटा भाई अमन कुमार शराब की नशे में था जो रूजलेंस कुमार को बच्चे को क्यों रूला रहे हो कहकर उसे मॉ बहन की अश्लील गाली गलौच देने लगा. जिसे रूजलेंस कुमार गाली देने से मना किया तो वह उसे जान से मारने की धमकी देते हुये आगन मे रखा कपडा धोने का लकडी का कुटेला से उसे बाया जांघ में व सिर में मारा जिससे उसके सिर से खून निकला है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें