पुराने विवाद को लेकर को लेकर मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

पुराने विवाद को लेकर को लेकर मारपीट, मामला दर्ज

थाना महासमुन्द अंतर्गत टाऊन हाल के पास पुराना विवाद को लेकर को लेकर मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.


पुलिस ने बताया कि 15 नवम्बर को अनिल यादव अपने दोस्त भूपेन्द्र राजपूत एवं सन्नी साहू के साथ टाऊन हाल के पास से करीबन शाम 05.00 बजे गुजर रहे थे, उसी समय पुरानी विवाद को लेकर दीपक ठाकुर उर्फ चिकू जिसको वह जानता पहचानता हूं. अपने दोस्त धिरेन्द्र निषाद के साथ आकर एक राय होकर जबरन अनिल यादव को मां बहन की गंदी गंदी गालिया देने लगा, जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये धिरेन्द्र निषाद अपने पास रखे लोहे की राड से दाहिने आंख के पास मारा जिससे खून निकला. तथा दीपक ठाकुर उर्फ चिकू द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट किया. जिससे अनिल यादव के पीठ, दाहिने हाथ में चोट लगा है. इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें