गाली गलौज करने से मना करने पर लकड़ी के डंडे से मारपीट.  - CG Sandesh

गाली गलौज करने से मना करने पर लकड़ी के डंडे से मारपीट.

थाना महासमुन्द अंतर्गत सुभाष नगर में गाली गलौज करने से मना करने पर मारपीट करने से मामला दर्ज किया गया है.


पुलिस ने बताया कि 15 नवम्बर के दोपहर 02.00 करीब बजे मनोज मन्नाडे के घर के सामने बलदाऊ बंदे एवं कार्तिक राम पुरानी रंजीश की बात को लेकर एक राय होकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर रहा था. जिसे मनोज मन्नाडे के द्वारा मना करने पर कार्तिक बंदे अपने पास रखे लकड़ी के डंडे से, जान से मारने की धमकी देते हुए मनोज मन्नाडे के दोनो हाथ के कलाई में मारपीट किया एवं उसका लड़का बलदाऊ बंदे द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट किया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें