पुरानी रंजीश की बात को लेकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज - CG Sandesh

पुरानी रंजीश की बात को लेकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

थाना महासमुंद अंतर्गत परसकोल में पुरानी रंजीश की बात को लेकर जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है.



पुलिस ने बताया कि 15 नवम्बर के शाम 07.30 बजे दिलीप लहरे अपने घर में टीवी देख रहा था. उसी समय उसके घर के बाहर पंतकुमार धृतलहरे, सत्यप्रकाश उर्फ भकानंद धृतलहरे, अजय धृतलहरे पुरानी रंजीश की बात को लेकर मां बहन की गंदी गंदी गालीया दे रहा था तब दिलीप लहरे घर से बाहर निकलकर क्यों गाली दे रहे हो कहकर मना करने पर सभी एक राय होकर जान से मारने की धमकी दिया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें