गाली देने से मना करने वाले कौन होते हो कहकर हांथ मुक्का से मारपीट.
बसना थाना अंतर्गत वार्ड नं0 10 में गाली देने से मना करने वाले कोन होते हो कहकर हांथ मुक्का से मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि 15 नवम्बर के करीब 10.00 बजे रात्रि को संतकुमार टण्डन अपने घर के सामने अपने भाईयों के साथ खडा था कि उसी समय उसके मुहल्ले का कमल मोहल्ले में मां बहन की बुरी बुरी गालियां दे रहा था. तब संतकुमार टण्डन का भाई कन्हैया टण्डन , कमल को बोला कि तुम यहां क्यों गाली दे रहे हो तब कमल उसके भाई को मां बहन की बुरी बुरी गालियां देकर बोला कि तुम मुझे गाली देने से मना करने वाले कोन होते हो कहकर हांथ मुक्का से मारपीट कर नाली में गिरा दिया.
तथा उसी समय कमल का भाई कमलेश मां बहन की गालियां देते हुए आया और उसके भाई के सिर में लोहे की गत जैसी वस्तु से सिर में मार दिया जिससे उसके भाई के सिर से खुन निकलने लगा. तब संतकुमार टण्डन तथा मनोहर सोनवानी, प्रेमलाल सोनवानी आकर झगडा को बीच बचाव किये है. वहीं जाते जाते कमलेश बोला कि आज तू बच गया नहीं तो जान से खत्म कर देता. कमलेश के मारने से कन्हैया के सिर, पैर एवं अन्य जगहों पर चोंटे आई है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.