महासमुंद पुलिस की जुआ रेड कार्यवाही जारी. - CG Sandesh

महासमुंद पुलिस की जुआ रेड कार्यवाही जारी.

खैरझिटी और मालीडीह में जुआ खेलते हुये पकड़ाए.

तुमगांव पुलिस ने 16 नवंबर को जुआ रेड कार्यवाही करते हुए ग्राम मालीडीह में मोमबत्ती की रोशनी में जुआ खेल रहे पुनाराम चंद्राकर पिता स्व0 तुलसीराम चंद्राकर उम्र 65 साल, हरिशंकर पिता फोदीलाल पटेल उम्र 46 साल, तोषण ध्रुव पिता रामसिंग ध्रुव उम्र 25 साल, बलवंत ध्रुव पिता होरीलाल ध्रुव उम्र 22 साल से 1340 रूपये एवं 52 पत्ती ताश एवं एक मोमबत्ती जप्त किया है.

बाजार चौक ग्राम खैरझिटी में 52 पत्ती तास से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे खम्मन पटेल, हरिहर दुबे, विशाहुराम सिन्हा, धनीराम जांगडे ग्राम से जुमला नगदी रकम 1270 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया है.

मिडिल स्कूल मैदान ग्राम खैरझिटी में जुआ खेल रहे रविन्द्र पुरैना पिता बलदेव पुरैना उम्र 21 साल, मन्नू लाल जांगडे पिता धनीराम जांगडे उम्र 33 साल, महेन्द्र कुमार पिता फुलू राम पटेल उम्र 34 साल, गोविंद कोसले पिता मनीराम कोसले उम्र 35 साल के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 1100 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया है.

पटेवा पुलिस की 5 जुआ फड़ में कार्यवाही.

पटेवा पुलिस ने 16 नवंबर को ग्राम ढांक गौठान के पास घेराबंदी करते हुये जमीन पर बैठकर स्ट्रीट लाईट के नीचे रूपये पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती तास से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे रामचन्द्र विश्वकर्मा पिता देवसिंह विश्वकर्मा उम्र 34 साल, लोकेश साहू पिता कार्तिक राम साहू उम्र 42 साल, ओम नायक पिता स्व. परदेशी नायक उम्र 32 साल, विजय नायक पिता स्व. तिरपु नायक उम्र 35 साल, मनोहर नायक पिता सन्तुराम नायक उम्र 45 साल, अविनाश यादव पिता ओमप्रकाश यादव उम्र 28 साल, उत्तम यादव पिता आशकुमार यादव उम्र 21 साल के पास से जुमला 13,000 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया है.

ग्राम छिलपावन दुर्गा मंदिर के पास में जुआ खेल रहे सूरज सिंह राजपूत पिता जयशंकर उम्र 28 साल, सेवक राम बंजारे पिता आसकरण बंजारे उम्र 35 साल, टिकेश्वर यादव पिता फूलचंद यादव उम्र 30 साल, लखन खडिया पिता फूलसिंग खडिया उम्र 30 साल, नन्द किशोर पटेला पिता जोहन राम पटेला उम्र 23 साल के पास से जुमला 10330 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया है.

ग्राम छिलपावन फोकट पारा के पास आम रास्ते में जुआ खेल रहे विजय यादव पिता चंदन यादव उम्र 27 साल, डिगेन्द्र साहू पिता क्रांति लाल साहू उम्र 19 साल, बलदेव यादव पिता सुखराम यादव उम्र 48 साल, हिरामन यादव पिता सीयाराम यादव उम्र 35 साल, राजकुमार पटेल पिता सुखराम पटेल उम्र 35 साल, चितरंजन खडिया पिता दुकालू खडिया उम्र 35 साल से जुमला 2550 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया है.

ग्राम रायतुम में गौरा गौरी के पास आम रास्ते में जुआ खेल रहे लेखराम ठाकुर पिता तुले ठाकुर उम्र 22 साल, घनश्याम निषाद पिता छन्नुलाल निषाद एवं घसिया राम गोंड पिता लालजी गोंड उम्र 35 साल से जुमला 630 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया है.

ग्राम भावा के रंगमंच के पास आम रास्ते में जमीन पर बैठकर स्ट्रीट लाईट के नीचे जुआ खेल रहे देवचरण साहू पिता लेखराम साहू उम्र 28 साल, विनोद साहू पिता मिलन साहू उम्र 32 साल, कुन्दन ध्रुव पिता टीकाराम ध्रुव उम्र 30 साल, एवं खेमराज ध्रुव पिता सुखीराम ध्रुव उम्र 22 साल से जुमला 1530 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया था.

सरायपाली पुलिस ने 8 जुआ फड़ में रेड कार्यवाही करते हुये 30 लोगों को पकड़ा.

सरायपाली पुलिस ने बीते दो दिनों में 8 जुआ फड़ में रेड कार्यवाही करते हुये कुल 30 लोगों को पकड़ा है जिसमे बाजार पारा वार्ड नंबर 11 में गली लाईट के नीचे रूपये पैसे का हारजीत का जुआ खेल रहे तिजऊ पटेल पिता स्व. नानकुन पटेल, हेमंत खुटिया पिता रघुनाथ खुटिया मनोहर चौहान पिता दिनदयाल चौहान 66 वर्ष, शेख सनीम पिता शेख रहमान उम्र 40 साल से जुमला रकम 370 रू0 एवं 52 पत्ती तास एवं एक सफेद प्लास्टिक बोरी को जप्त किया गया है.

ग्राम कोसमपाली के गली में लाईट के नीचे रूपये पैसे का हारजीत का जुआ खेल रहे गुलाल दीवान पिता स्व0 शंभु दीवान उम्र 42 वर्ष, दिलीप सागर पिता भेण्डा सागर उम्र 28 वर्ष, नरसिंह पिता शिवप्रसाद साहू जाति तेली उम्र 36 वर्ष, परसराम मानिकपुरी पिता पर्वतदास मानिकपुरी उम्र 33 वर्ष से जुमला रकम 1800 रूपये, तास के 52 पत्ती एवं एक प्लास्टिक बोरी को जप्त किया गया है.

ग्राम कोसमपाली के गली में कुछ व्यक्ति और 52 पत्ती तास से गली लाईट के नीचे रूपये पैसे का हारजीत का जुआ खेलते पकड़ाए जिसमे जितेन्द्र गिरी पिता नीलाम्बर गिरी उम्र 19 वर्ष, राहुल गिरी पिता नीलाम्बर गिरी उम्र 23 वर्ष, खगेश साहू पिता सुन्दरलाल साहू उम्र 19 वर्ष से जुमला रकम 1,700 रू0 तास के 52 पत्ती एवं एक प्लास्टिक बोरी को जप्त किया गया है.

विरेन्द्र नगर वार्ड नं0 01 चौहान समाज भवन के पास जुआ खेल रहे मुकेश बिरो पिता सुकदेव बिरो उम्र 30, संजय मेश्राम पिता अशोक मेश्राम उम्र 28 साल, चमरू यादव पिता संतराम यादव उम्र 48 साल से 2100 रू एवं तास के 52 पत्ती एवं एक प्लास्टिक बोरी को जप्त किया गया है.

तथा सत्य प्रकाश मुखर्जी पिता सुखराम मुखर्जी उम्र 30 साल, अजय मेश्राम पिता अशोक मेश्राम उम्र 25 साल, तुला राम बेहरा पिता संतोष बेहरा उम्र 25 साल, भरत ध्रुव पिता स्व0 पुनित राम ध्रुव उम्र 36 साल से 2850 रू0 तास के 52 पत्ती एवं एक प्लास्टिक बोरी जप्त किया गया.

ग्राम कोसमपाली में रंगमंच के पास बिजली खंभा के नीचे प्रकाश में बैठकर 52 पत्ती तास से रूपये पैसे की दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते बाबूलाल सिदार पिता जैतराम उम्र 38 वर्ष, कुमार दिवान पिता भगतराम दिवान उम्र 55 वर्ष, कार्तिकराम यादव पिता छबिराम यादव उम्र 26 वर्ष, मारूतलाल निषाद पिता मंगलू निषाद 38 वर्ष से जुमला रकम 1350 रूपये 52 पत्ती तास एवं एक प्लास्टिक बोरी जप्त किया गया है.

ग्राम माधोपाली के गली में पुलिस कार्यवाही के दौरान जुआ खेलने वाले पुलिस को देखकर भागने लगे जिसे दौडा कर पकडा गया. जिसमे कुलकीत साहू पिता दिलचंद साहू उम्र 18 वर्ष, भूपेंद्र साहू पिता अमृतलाल साहू उम्र 27 वर्ष, शत्रुघन यादव पिता भगत यादव उम्र 23 वर्ष से जुमला रकम 1,800 रू0 तास के 52 पत्ती को जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया.

विरेन्द्र नगर स्ट्रीट लाईट के नीचे बांधा के पास में कुछ व्यक्ति 52 पत्ती तास से गली लाईट के नीचे रूपये पैसे का हारजीत का जुआ खेलते पकड़ाये हैं, जिनमे धीरज बारिक पिता स्व0 फकीर बारिक उम्र 25 वर्ष, तीरथ पटेल पिता तिजउ पटेल उम्र 24 वर्ष, अर्जुन सिंह राजपुत पिता परदेशी सिंह राजपुत उम्र 21 वर्ष, दिनेश कुमार प्रधान पिता अभिमन्यु प्रधान उम्र 27 वर्ष, रोशन सारथी पिता चैतुराम सारथी उम्र 18 वर्ष से जुमला रकम 1,890 रू0 एवं तास के 52 पत्ती तास, एक प्लास्टिक बोरी को जप्त किया गया है.

लहरौद धरसा में जुआ खेलने वाले पकड़ाए.

पिथौरा पुलिस ने 16 नवंबर को मुखबिर की सुचना पर ग्राम लहरौद धरसा में कुछ लोग को 52 पत्ती तास से रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते हुये पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि ग्राम लहरौद धरसा पहुचकर मुखबीर के बताये स्थान ग्राम लहरौद धरसा में कुछ लोग 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का काट पत्ती नामक जुआ खेलते मिले. जिन्हे घेराबंदी कर पकडने पर जुआडियान तेजराम पटेल पिता शौकीलाल पटेल उम्र 35 वर्ष, हेमंत ध्रुव पिता ठाकुरराम ध्रुव उम्र 20 वर्ष, प्रेमशंकर पिता अनिल रवि उम्र 19 वर्ष, रोशन दीवान पिता ओमप्रकाश दीवान उम्र 21 वर्ष, सुग्रीव विश्वकर्मा पिता अजीत राम विश्वकर्मा उम्र 18 वर्ष, हेमसिंग साहू पिता ओकसाय साहू उम्र 27 वर्ष से जुमला 1,750 रूपये तथा 52 पत्ती तास जप्त कर अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.

पुलिया के पास जुआ खेलते 7 पकड़ाये.

महासमुंद पुलिस ने 16 नवंबर 2020 को जुआ रेड कार्यवाही करते हुए ग्राम बेमचा जाने वाले रोड नहर पुलिया के पास कुछ लोगों को रूपये पैसो से हारजीत की दांव लगाकर 52 पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेलते हुये पकड़ा है. जिसमे पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र गिरी गोस्वामी पिता ओंकर गिरी उम्र 22 वर्ष, बिटटू चन्द्राकर पिता देवनारायण उम्र 32 वर्ष, धरम निषाद पिता लाला राम उम्र 23 वर्ष, राहूल भोई पिता फेकुराम उम्र 20 वर्ष, राकेश शर्मा पिता बिरेन्द्र शर्मा उम्र 32 वर्ष, अशोक धीवर पिता जोहन राम उम्र 35 वर्ष, चोवा यादव पिता कन्हैया उम्र 25 वर्ष को घेरा बंदी कर जुआ खेलते पकड़े जाने पर उनके पास से नगदी रकम 360 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया.


पुलिस ने घेराबंदी कर 5 जुआड़ीयों को पकड़ा.

बागबाहरा पुलिस ने 15 नवंबर को गौरा चौक थानापारा बागबाहरा के पास में कुछ लोग 52 पत्ती तास से रूपये पैसों का हारजीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेलते हुए पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि गौरा चौक थानापारा बागबाहरा के पास जाकर 52 पत्ती ताश से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे लोगों को घेराबंदी कर रंगे हाथों पकड़ा गया. जिसमे आरोपी गजेन्द्र देवांगन पिता भगतूराम देवांगन उम्र 42 साल, होरी लाल देवांगन पिता स्व. जोहन लाल देवांगन उम्र 30 साल, टाईगर मेमन उर्फ युनुस खान पिता रफिक मेमन उम्र 30 साल, देव कुमार ध्रुव पिता विजय कुमार ध्रुव उम्र 32 साल, अभिषेख यादव पिता रविन्द्र यादव उम्र 19 साल से नगदी रकम 5,200 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त कर अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.

ग्राम झारा पंचायत भवन के सामने जुआ खेलने वालों पर कार्यवाही.

खल्लारी पुलिस ने 16 नवंबर 2020 को जुआ रेड की कार्यवाही करते हुए ग्राम झारा पंचायत भवन के सामने स्ट्रीट लाईट की रोशनी में रूपये पैसो का हारजीत का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे आरोपियान धनेश्वर पिता तुलसी राम पटेल उम्र 36 वर्ष, चितरंजन पिता जनक राम चक्रधारी उम्र 25 वर्ष, सुरेन्द्र पिता मनहरण दीवान उम्र 30 वर्ष से कुल जुमला 830 रूपये एवं 52 पत्ती तास तथा एक नग सफेद बोरी, एक नग समसंग कम्पनी का एंड्रायड मोबाईल कीमती 4,000रू. व एक नग जिओ कम्पनी की-पैड मोबाइल कीमती 500 रू. एक मो0सा0 सीडी डिलक्स बिना नम्बर कीमती लगभग 30,000/- रूपये जुमला कीमती 35,330/ को जप्त किया.

तथा आरोपी कुलदीप टंडन पिता संपत टंडन उम्र 25 वर्ष, संदीप डहरिया पिता अमृत लाल डहरिया उम्र 30 साल, गीतेश्वर दीवान पिता मनहरण दीवान उम्र 19 साल से कुल जुमला 950 रूपये, तथा एक नग सीमेंट बोरी की चटाई, एक नग वीवो कम्पनी का एंड्रायड मोबाईल माडल Y-9 कीमती 8,000रू. व एक नग वीवो कम्पनी का एंड्रायड मोबाइल माडल -1811 कीमती 8,800 रू. जुमला कीमती 17,750/- रूपये को पुलिस ने जप्त किया.

तेन्दूकोना पुलिस की कार्यवाही.

तेन्दूकोना पुलिस ने जुआ रेड कार्यवाही करते हुये ग्राम सम्हर गौरा चौक के पास जुआ खेलते जनक राम पिता रामेश्वर साहू उम्र 30 वर्ष, भुपेन्द्र यादव पिता सुखराम यादव उम्र 33 वर्ष, योगीराम पिता धनसिंह पटेल उम्र 28 वर्ष, सुनील दास पिता मगन दास मानिकपुरी उम्र 21 वर्ष, संदीप कुमार ध्रुव पिता कृष्ण चंद ध्रुव उम्र 35 वर्ष, योगेश कुमार ताण्डे पिता प्यारी लाल ताण्डे उम्र 20 वर्ष से कुल 4,210/- रूपये तास के 52 पत्ते, एक प्लास्टिक की बोरी को जप्त किया है.

ग्राम मोंगरापाली आंगनबाड़ी के सामने जुआ खेलते हुए आरोपी विजय कुमार साहू पिता विक्रम साहू उम्र 21 वर्ष, ओंम शंकर साहू पिता डेमिश साहू उम्र 21 वर्ष, कोमल साहू पिता दुलार साहू उम्र 33 वर्ष, सीताराम साहू पिता मोतीराम साहू उम्र 33 वर्ष, अनंत राम यादव पिता हीरालाल यादव उम्र 20 वर्ष से कुल1870/- रूपये तास के 52 पत्ते, एक प्लास्टिक की बोरी को जप्त किया है.

उपरोक्त सभी मामले में आरोपीगण के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

 



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें