किराना दूकान से समान लेकर आ रही लड़की से मारपीट. - CG Sandesh

किराना दूकान से समान लेकर आ रही लड़की से मारपीट.

मिली जानकारी के अनुसार 16 नवम्बर को सुमन ध्रुव की जेठ की लड़की दुकान से समान लेकर आ रही थी तब पडोस का हिराधर निषाद का लडका सुमन ध्रुव की जेठ की लडकी को मार रहा था. तभी सुमन ध्रुव की सास हथियारी बाई ने उसे मारपीट करने से मना करने पर उसकी सास को कुमार निषाद, हिराधर निषाद मारपीट करने लगे. झगडा विवाद को देख सुमन ध्रुव आयी बीच बचाव करने लगी तो दोनो एक साथ एक राय होकर अश्लील गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का एवं पत्थर से मारपीट करने लगे. जिससे सुमन ध्रुव और उसकी सास के चेहरा ,पीट मे चोट लगी है.


मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.




अन्य सम्बंधित खबरें