शराब पीने के लिये पैसा नहीं देती हो कहकर हाथ मुक्का एवं पत्थ... - CG Sandesh

शराब पीने के लिये पैसा नहीं देती हो कहकर हाथ मुक्का एवं पत्थर से मारपीट.

शराब पीने के लिये पैसा नहीं देती हो कहकर हाथ मुक्का एवं पत्थर से मारपीट.

महासमुन्द थाना अंतर्गत वार्ड न0 6 में शराब पीने के लिये पैसा नहीं देती हो कहकर हाथ मुक्का एवं पत्थर से मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 16 नवम्बर के 04.00 बजे अमरिका बाई देवार घर पर थी, उसी समय शी साजान देवार एवं कैलाश देवार उसके घर के सामने आये और उसे नाम लेकर गंदी गंदी गाली दे रहे थे. तब वह अपने घर से बाहर निकली तब शी साजन और कैलाश देवार उसे पैसा दो हम लोग दारू पीयेगे कहकर बोले.

अमरिका बाई देवार उक्त दोनो को पैसा देने से मना कर दी और अपने घर अंदर चली गयी दरवाजा को बंद कर दी. तब उक्त दोनो उसके दरवाजा को खोल कर जबरदस्ती उसके घर के अंदर घुस गये और अमरिका बाई देवार को दोनो शराब पीने के लिये पैसा नहीं देती हो कहकर हाथ मुक्का एव पत्थर से मारपीट किये और जान से मारने की धमकी देते भाग गये. मारपीट से अमरिका बाई देवार के नाक के पास, दोनो हाथ, गाल मे चोट आया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 327-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें