महिला के घर अंदर जबरदस्ती घुसकर गाली गलौच व जान से मारने की ... - CG Sandesh

महिला के घर अंदर जबरदस्ती घुसकर गाली गलौच व जान से मारने की धमकी.

महासमुन्द थाना अंतर्गत वार्ड न0 22 में महिला के घर अंदर जबरदस्ती घुसकर गालीगलोच व जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि भानूमति महानंद 16 नवम्बर को रात्रि 08.30 बजे अपने घर में बच्ची के साथ मे थी, बाहर का दरवाजा बंद था.


तभी दरवाजा मे लात मारते हुये बबलू महानंद कहा है कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुये दरवाजा खोल कर लालू सोनवानी अंदर घुसते हुये भानूमति महानंद को मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुये जान से मारने की धमकी दी. और पलग के गद्दा के नीचे में रखा 5000 रूपये निकाल कर ले जाने लगा जिसे भानूमति मना की तो उसका हाथ को पकड कर जान से मारने की धमकी देते हुये झटका मारकर घर से बाहर भाग गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें