समाज को अभद्र अश्लील गाली गलौच करने पर मामला दर्ज
थाना महासमुन्द अंतर्गत ग्राम भलेसर में समाज को अभद्र अश्लील गाली गलौच करने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि भागवत सिन्हा कलार समाज भलेसर खल्लारी अध्यक्ष ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया है कि 15 नवम्बर को दोपहर 12.00 बजे ग्राम भलेसर के बीच सड़क में सियाराम सिन्हा द्वारा शराब का अत्याधिक सेवन करने के पश्चात समाज को अश्लील गाली गलौच करते हुये समाज प्रमुख सुनील(राजू) सिन्हा को मां बहन की गंदी गंदी गालीया देते हुए तेरे घर में घुसकर जान से मारूगां और समाज का कोई भी व्यक्ति मेरा कुछ भी नही कर पायेगा. जितने भी समाज के पदाधिकारी है उनके विरूद्ध झुठा रिपोर्ट दर्ज कराउंगा कहा.
सियाराम सिन्हा के उक्त कृत्य को देखते हुए समाज के कुछ लोगो ने उसे समझाने के लिए सडक के पास गये तो उन लोगो के बात को न सुनते हुये ऊँचे आवाज मे उन लोगो को मां बहन की गंदी गंदी गालिया देने लगा. तभी सिया राम का लडका बेदराम जो अपने घर के अंदर था वह तमतमाते हुए वह घर से बाहर निकलकर सडक मे गाली गलौच करने लगा और केस में फसा दूंगा ऐसे कहते हुये अपनी पत्नी के साथ महासमुन्द मे जाकर समाज वाले के विरूद्ध झुठा रिपोर्ट दर्ज करा लिया है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.