कार को साईड से ठोकर मारकर किया एक्सीडेंट.
थाना पटेवा अंतर्गत तोरला पड़ाव के पास कार को साईड से ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि अनुप अग्रवाल 09 नवम्बर को अपने वाहन मारूति एसक्रास कार क्रमांक CG 06 GL 5687 से अपने परिवार के साथ बसना से रायपुर जा रहा था तभी लगभग 11-00 बजे एनएच 53 मेन रोड तोरला पडाव के पास रायपुर पटेवा की ओर से आ रही वाहन स्वराज माजदा क्रमांक CG 09 B 1085 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर अचानक तोरला की ओर मोडकर वाहन मारूति एसक्रास कार क्रमांक CG 06 GL 5687 को साईड से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे कार में बैठे अनूप की पत्नी मीना अग्रवाल को दाढी में, बेटी स्नेहा अग्रवाल के सिर में चोट आयी है जिसे उचित उपचार हेतु रामकृष्ण केयर हास्पीटल रायपुर में भर्ती किया गया था जो उपचार बाद घर वापस आ गये है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.