जुआ के पैसे की लेन देन की बात को लेकर मारपीट. - CG Sandesh

जुआ के पैसे की लेन देन की बात को लेकर मारपीट.

जुआ के पैसे की लेन देन की बात को लेकर मारपीट.

थाना तुमगाँव अंतर्गत ग्राम खैरझिटी में जुआ के पैसे की लेन देन की बात को लेकर गाली गलौच, मारपीट होने पर काउंटर मामला दर्ज किया गया है. मन विश्राम चेलक ने पुलिस को बताया कि 15 नवम्बर के रात्रि करीबन 08.30 बजे जुआ के पैसे की लेन देन की बात को लेकर लक्ष्मण पटेल के घर के पास घनश्याम यादव, सूरज साहू और भूपेन्द्र यादव गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये. जिससे मन विश्राम चेलक के सीना में, दाहिना हाथ, सिर, गला में चोट आकर दर्द हो रहा है.

जबकि कौशिक यादव ने बताया कि 15 नवम्बर के रात्रि करीबन 08.30 बजे कौशिक यादव अपने घर में खाना खा रहा था, उसी समय जितेन्द्र साहू घर आकर बताया कि लक्ष्मण पटेल के घर के पास घनश्याम के साथ कुछ लोग गाली गलौच मारपीट कर रहे हैं. तब कौशिक यादव जाकर देखा तो उसका लडका घनश्याम यादव खून से लथपथ पडा था तब कौशिक यादव आवाज लगाया तब दिलीप पटेल, शालेन्द्र टंडन व उसके बडे भाई गंगाराम यादव आये और मौके पर ही उसके बडे भाई गंगाराम यादव को कुंजलाल चेलक , मन विश्राम चेलक , रवि मन्नाडे , सालिक मन्नाडे बोले कि तेरे भतीजे को हम लोग मारे हैं जा जो करना है कर ले फिर वहां से उन लोग चले गये. उसी समय सूरज साहू, भूपेन्द्र यादव आये और बताये कि जुआ के पैसे के लेन देन की बात को लेकर कुंजलाल चेलक , मन विश्राम चेलक , रवि मन्नाडे, सालिक मन्नाडे चारो एक राय होकर घनश्याम यादव को गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये हैं. कौशिक यादव अपने लडके को ईलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुंद लेकर गया वहां से डाक्टर द्वारा रिफर करने से RLC अस्पताल महासमुंद में भर्ती किया गया है.

दोनों मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें