यहाँ गांजा दारू मत पियो कहने पर हाथ मुक्का एवं ईट से मारपीट. - CG Sandesh

यहाँ गांजा दारू मत पियो कहने पर हाथ मुक्का एवं ईट से मारपीट.

महासमुंद थाना अंतर्गत कुम्हारपारा में यहाँ गांजा दारू मत पियो कहकर मना करने पर हाथ मुक्का एवं ईट से मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 17 नवम्बर को पुनिया बाई चक्रधारी के घर के पास कुम्हार पारा बरझाड़ के पास मोहल्ले के लड़के लोग शराब गांजा बैठकर पीते है. एवं मोहल्ले में गाली गलौज करते रहते है.

जिसके चलते मोहल्ले के कुछ लोग बरझाड़ के पास बैठे थे जिसे पुनिया बाई ने यहां बैठकर गांजा दारू पीते हो कहने पर, तू मना करने वाली कौन होती है कहते लोकेश चक्रधारी, युवराज प्रजापति एवं उसके अन्य साथी पुनिया बाई को मां बहन की बुरी बुरी गालियां देने लगे. और पुनिया बाई को गाली देने से मना की तो, पुनिया बाई पुन: अश्लील गाली गलौज करते हाथ मुक्का से एवं ईट से मारपीट करने लगे.

विवाद झगड़ा को देख उसका लड़का शिव नारायण एवं सीताराम आकर बीच बचाव किये. मारपीट करने से पुनिया बाई के नाक, चेहरा में चोट लगी है. घटना को दुर्योधन राजपूत एवं शिवा राजपूत देखे सुने है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें