पुरानी रंजीश की बात को लेकर मारपीट होने पर मामला दर्ज. - CG Sandesh

पुरानी रंजीश की बात को लेकर मारपीट होने पर मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम खरोरा में पुरानी रंजीश की बात को लेकर मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि धनंजय चंद्राकर 15 नवम्बर को शाम करीब 07.30 बजे गोवर्धन पूजा करने अपने साथियों के साथ साहडा देवता के पास गया तो वहां पर शंकर पटेला, प्रकाश पटेला और सुखिया बाई पटेला पूर्व की रंजिश रखते हुये मॉ बहन की अश्लील गंदी गंदी गालियां दिये व जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का, लाठी से मारपीट किये. जिससे धनंजय चन्द्राकर के सिर में चोट लग कर खून बह रहा था और गौरव के गर्दन्‍ में चोट लगा था.


इसके बाद सुखीया बाई पटेला और अन्य लोग भीखम की घर की ओर गये वहां भीखम चन्द्राकर के घर के बाहर अश्लील गंदी गंदी गाली दे रहे थे कि हेमेन्द्र गकर वहां पर पहुंच कर गाली गलौच करने से मना किया तो उसे भी गाली गलौच कर सुखिया बाई पटेला व अन्य लोग हाथ मुक्का डंडे से मारपीट किये. जिससे हेमेन्द्र के दांया आख दांया के पास एवं हाथ के कोहनी में चोट आया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें