रांग साईड से चलाकर मोटर सायकल को मारी ठोकर मामला दर्ज.
नरेश कुमार ध्रुव 14 नवम्बर के 11:00 बजे मोटर सायकल प्लेटीना CG 06 GM 3730 से गांव के रिश्तेदारी भाई टोमन ध्रुव के साथ घरेलू समान लेने ग्राम कोसरंगी से महासमुंद जा रहा था. मोटर सायकल टोमन ध्रुव चला रहा था कि करीब 11:30 बजे झाल खमहरिया चौक से 100 मीटर पहले NH 353 रोड पर मोटर सायकल HF डीलक्स क्रमांक CG 06 GL 7235 का चालक अपनी मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक रांग साईड से चलाकर उन लोगों ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.
एक्सीडेंट करने से टोमन ध्रुव के दांहिने पैर एवं कमर में काफी चोट लगा था एवं नरेश कुमार ध्रुव के बांये पैर के घुटने के नीचे व जांघ में चोट लगा है, एवं मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद दोनों को 108 एम्बुलेंश द्वारा जिला अस्पताल महासमुन्द ईलाज हेतु लाया गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.