दो मोटर साइकल आपस में भिड़े, मामला दर्ज. - CG Sandesh

दो मोटर साइकल आपस में भिड़े, मामला दर्ज.

थाना महासमुंद अंतर्गत कनेकेरा मोड राजिम रोड के पास दो मोटर साइकल के आपस में भिड़ने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि केशव निर्मलकर 16 नवम्बर को सुबह अपने पत्नी लीलम निर्मलकर व छोटी 11 माह की बच्ची तन्वी निर्मलकर के साथ मोटर सायकल में परिवार से मिलने ग्राम मोरधा गया था.

वहां मिलजुल कर अपनी बहन के घर कनेकेरा जा रहा था कि कनेकेरा मोड़ पर सामने से मोटर सायकल क्रमांक CG 04 LH 1570 का चालक तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर केशव निर्मलकर के मो0सा0 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट किया. जिससे वह परिवार सहित नीचे गिरे जिससे उसकी पत्नी के दांहिना पैर में चोट लगा व उसकी छोटी बच्ची तन्वी निर्मलकर को भी सिर में चोट लगा. जिसके बाद 112 में उन्हें हास्पिटल महासमुंद में ले जाकर भर्ती किया गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें