होईवे ढाबा के पीछे जुआ खेलने वालों पर कार्यवाही.
पटेवा पुलिस ने 17 नवंबर को एनएच 53 रोड किनारे होईवे ढाबा के पीछे ग्राम पटेवा में कुछ लोग को काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सुचना पर एनएच 53 रोड किनारे होईवे ढाबा के पीछे ग्राम पटेवा में घेराबंदी किया गया. जहाँ पर कुछ लोग जमीन पर बैठकर रूपये पैसे का दांव लगाकर तास पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे, जिनमे से पुलिस को देखकर कुछ जुआरिये वहां से भाग गये तथा कुछ जुआरियों को पकडे जिनका नाम कारू सिंह पिता नारायाण सिंह उम्र 35 साल, अकिल खान पिता लतिफ खान उम्र 38 साल, कुंदन सिंह पिता स्व. राम दहिन सिंह उम्र 35 साल, सत्यवाहन पिता नारायण ध्रुव उम्र 45 साल, भीखम ध्रुव पिता नारायण ध्रुव उम्र 36 साल, सीताराम साहू पिता नागदेव साहू उम्र 35 साल बताया गया है. जिनके कब्जे से पुलिस ने जुमला 8500 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त कर अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.